कोंडागांव: प्रभारी सचिव भीम सिंह ने कोंडागांव जिले में सुशासन तिहार और राजस्व पखवाड़ा का किया निरीक्षण
सुशासन तिहार के दूसरे दिन भी पूरे जिले भर में आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है। जिले के प्रभारी सचिव भीम सिंह ने आज बुधवार दोपहर 2 बजे जिला कार्यालय कोंडागांव में रखे गए समाधान पेटी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अब तक प्राप्त आवेदनों और मांगों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत उपस्थित रहे।