कोंडागांव: कोंडागांव में सड़क तोड़कर पाइपलाइन बिछाने पर कांग्रेस ने किया कड़ा विरोध, विज्ञप्ति जारी कर दी आंदोलन की चेतावनी
कोंडागांव शहर की सड़कों को खोद कर पाइपलाइन बिछाने के कार्य पर कोंडागांव कांग्रेस शहर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन ने आज कड़ी प्रतिक्रिया दी है। आज सुबह 11 बजे एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए उन्होंने कहा कि यह एक सकारात्मक कदम है क्योंकि गर्मी के मौसम में जल संकट को दूर करने के लिए पाइपलाइन बिछाना जरूरी है। लेकिन इस कार्य के लिए सड़कों को तोड़ना ठीक नहीं।