बांका: नरौन गांव में सड़क और नाला न बनने से परेशान लोगों का फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन
Banka, Banka | Jan 2, 2026 नरौन गांव में सड़क व नाला नहीं बनाए जाने से 2 दर्जन घर के लोग परेशान हैं। लगातार शिकायत के बाद जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो शुक्रवार की दोपहर बाद करीब 2 बजे ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। इस दौरान भाकपा माले नेता रणवीर कुशवाहा के नेतृत्व में गांव में ही एक जूट होकर जमकर प्रदर्शन करते हुए सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। प्रदर्शन में दो दर्जन लोग शामिल हुए।