बांका: सिविल सर्जन ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों काे मिल रही सुविधाओं का लिया जायजा
Banka, Banka | Jan 2, 2026 बांका के सिविल सर्जन डॉ जितेन्द्र कुमार ने पदभार ग्रहण करने के साथ शुक्रवार की शाम 5 बजे सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होनें सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान सदर अस्पताल के प्रबंधक सुनील कुमार चौधरी ने सिविल सर्जन का स्वागत किया। सिविल सर्जन ने सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी वार्ड, प्रसव वार्ड सहित अन्य जगहों का निरीक्षण किया।