बांका: शादी का झांसा देकर नाबालिग से शारीरिक शोषण, थाने में प्राथमिकी दर्ज
Banka, Banka | Jan 2, 2026 बांका जिले के एक गांव में शादी का झांसा देकर 15 वर्षीय किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाने का मामला शुक्रवार की शाम 4 बजे सामने आया है। पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही युवक पीयूष कुमार पर गंभीर आरोप लगाई हैं। पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।