बांका: बैदपुर गांव में युवक ने पत्नी और दो बच्चों के होते हुए की दूसरी शादी, पहली पत्नी ने थाने में की शिकायत
Banka, Banka | Jan 2, 2026 बैदपुर गांव के युवक कुंदन कुमार ने एक पुत्र और एक पुत्री व पत्नी रहते हुए दूसरी शादी बेलहर में कर ली। साथ ही अपने पत्नी और बच्चे का भरण पोषण करने से इनकार कर दिया। घटना के बाद पहली पत्नी रंजना देवी शुक्रवार की दोपहर बाद करीब 1:00 बजे थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए अपने ही पति के विरुद्ध शिकायत किया है । पुलिस जांच कर रही है।