बांका: मध्य विद्यालय पंजवारा में सहायक शिक्षिका शांति गुप्ता की सेवानिवृत्ति पर उन्हें विदाई दी गई
Banka, Banka | Jan 2, 2026 राजकीय मध्य विद्यालय पंजवारा की सहायक शिक्षिका शांति गुप्ता के सेवानिवृत के उपरांत शुक्रवार की दोपहर 2 बजे विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 31 दिसंबर को अपने कार्यकाल से सेवानिवृत्त हुईं शांति गुप्ता को इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से भावभीनी विदाई दी गई।