बांका: पड़रिया पंचायत में बीडीओ ने जरूरतमंद लाभार्थियों को ऊनी कंबल वितरित किए
Banka, Banka | Jan 2, 2026 शुक्रवार की दोपहर 2 बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी शंभूगंज द्वारा पड़रिया पंचायत में जरूरतमंद लाभार्थियों के बीच ऊनी कंबलों का वितरण किया गया। कंबल प्राप्त करते ही लाभुकों के चेहरों पर राहत की झलक देखने को मिली। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर ठंड से बचाव हेतु निर्धन वर्ग के लाभार्थियों के बीच ऊनी कंबल का वितरण किया जा रहा है