सरायरंजन: मुसरीघरारी से जदयू कार्यकर्ताओं का जत्था एनडीए के महासम्मेलन में शामिल हुआ, बड़ी संख्या में युवाओं ने लिया भाग
सरायरंजन प्रखंड क्षेत्र से दर्जनों युवाओं का जत्था पटेल मैदान में एनडीए के महासम्मेलन में भाग लेने को निकला।युवाओं में काफी उत्साह था ।जदयू के कार्यकर्ताओं ने इसका आयोजन किया। इस मौके पर बड़े पैमाने पर लोगों ने बताया कि नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने के लिए उनका यह अभियान चलाया गया है।