मुसरीघरारी चौराहे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। बताया जाता है कि पिकअप को ठोकर मारते हुए एक ट्रक दुकान में घुस गया। इससे करीब आधा दर्जन दुकान को काफी नुकसान पहुंचा। इस घटना में पिकअप चालक राहुल कुमार जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात का जायजा लिया