खड़गपुर: नंदलाल बसु चौक के पास मनी नदी के किनारे अवैध आरा मिल पर वन विभाग का छापा, मशीनें सीज की गईं
वन विभाग के हवेली खड़गपुर रेंज की टीम ने गुरुवार 12 :35 pmको बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से चल रहे आरा मिल को बंद करा दिया. यह कार्रवाई खड़गपुर मे नंदलाल बसु चौक के समीप बने अवैध आरा मिल पर की गई .दोपहर खड़गपुर एसडिएम राजीव रौशन , बीपीआरओ मनोज कुमार खड़गपुर थाना पुलिस के साथ पहुंचे वन विभाग की टीम ने घंटो मौके पर खड़े होकर आरा मशीन को उखाड़ कर सीज कर दिया