खड़गपुर: सांसद अरुण भारती के निर्देश पर, लोजपा आर की 5 सदस्यीय टीम मोहनपुर गांव पहुंची, मृतक के परिजनों को दी सांत्वना
2 दिन पूर्व गंगटा थाना क्षेत्र के परमानंदपुर मैदान पर ई -रिक्शा चालक युवक कपिल रविदास की हत्या की खबर के उपरांत ।स्थानीय सांसद अरुण भारती के निर्देश पर गुरुवार 12:45 pm को लोजपा रामविलास की पांच सदस्यीय टीम मोहनपुर स्थित मृतक के घर पहुंच परिजनों को सांत्वना दी । मौके पर लोजपा आर के राष्ट्रीय सचिव मिथिलेश सिंह ने परिजनों से पूरी वारदात की जानकारी ली।