पेटलावद: धोखाधड़ी के मामले में 8 साल से फरार चल रही दो महिला आरोपियों को पेटलावद पुलिस ने किया गिरफ्तार
12 नवंबर शाम 6 बजे पेटलावद पुलिस ने दो महिला आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों महिला आरोपी पिछले 8 साल से धारा 420 धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रही थी। जिन्होंने प्रज्ञा डेरी एंड एग्रो लिमिटेड के माध्यम से आमजन के साथ धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आज दोनों की गिरफ्तारी की है।