किशनगंज: हरयाळो राजस्थान अभियान का शुभारंभ, कलक्टर और एसपी ने किया पौधरोपण
हरयाळो राजस्थान अभियान का शुभारंभ किशनगंज तेजाजी का डांडा स्थित राजकीय मॉडल स्कूल में हुआ। मुख्य अतिथि जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा और अध्यक्षता कर रहे एसपी अभिषेक अंदासु ने स्कूली बच्चों व नागरिकों के साथ पौधरोपण कर हरियाली का संदेश दिया। कार्यक्रम में 51 पौधे लगाने की शुरुआत हुई। कलक्टर ने पौधों की देखरेख पर जोर दिया।