चरखी दादरी: चरखीदादरी निवासी संगीतादलाल ने गुरूग्राम में आयोजित ब्राइडल मेकअप कॉम्पीटिशन में पाया प्रथम स्थान,मौजिज लोगों ने दी बधाई
चरखी दादरी निवासी संगीता दलाल ने गुरूग्राम में आयोजित नेशनल लेवल ब्राईडल मेकअप कंपीटिशन में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। संगीता दलाल को जीत पर ट्राफी व प्रशिस्त पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। उनकी इस जीत पर क्षेत्र के मौजिज व्यक्तियों द्वारा बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है।