चरखी दादरी: चरखी दादरी पुलिस द्वारा गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के लिए किए गए प्रभावी व व्यापक प्रबंध
पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बतलाया कि गणतंत्र दिवस पर पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रबन्धक थाना को अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए संदिग्ध वाहनों, होटलों, ढाबों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, धर्मशाला, झुग्गी-झोपडियो आदि में चैंकिग करने के निर्देश दिए और अन्य महत्वपुर्ण स्थानों पर चैकिंग के साथ-साथ खुफिया नजर भी रखी जावे ।