Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh

देवप्रयाग सहकारी समिति में 19 लाख रुपये के गबन का खुलासा, पूर्व सचिव गिरफ्तार।। पौड़ी जिले के देवप्रयाग स्थित बहु साधन सहकारी समिति में करीब 19 लाख रुपये के गबन के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व सचिव शैलेंद्र गैरोला को श्रीनगर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने वित्तीय अनियमितता स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि मामले की जांच जारी है।

Pauri, Garhwal | Jul 24, 2026

MORE NEWS

ब्रेकिंग।

पौड़ी पुलिस ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सतपुली क्षेत्र के ग्राम पोखरी निवासी संदीप कुमार धस्माना को गुलदार की खाल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने करीब दो वर्ष पहले फंदा लगाकर गुलदार का शिकार किया था और उसकी खाल बेचने के लिए हरियाणा ले जाने की तैयारी में था। आरोपी के घर से टिन के बॉक्स में छिपाकर रखी गई गुलदार की खाल बरामद हुई है। पुलिस ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है।

ब्रेकिंग। पौड़ी पुलिस ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सतपुली क्षेत्र के ग्राम पोखरी निवासी संदीप कुमार धस्माना को गुलदार की खाल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने करीब दो वर्ष पहले फंदा लगाकर गुलदार का शिकार किया था और उसकी खाल बेचने के लिए हरियाणा ले जाने की तैयारी में था। आरोपी के घर से टिन के बॉक्स में छिपाकर रखी गई गुलदार की खाल बरामद हुई है। पुलिस ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है।

Pauri, Garhwal | Jul 24, 2026

हेडलाइन:खोन-पल्ला डडोगी क्षेत्र पहुंचीं अरुणा कुमार, सड़क और मुआवजे के मुद्दे उठाए।।

कांग्रेस नेत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री की पूर्व ओएसडी अरुणा कुमार ने खोन-पल्ला डडोगी क्षेत्र का भ्रमण कर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने वर्ष 2005 में कांग्रेस शासनकाल में बनी सड़क का आज तक डामरीकरण न होने और खेतों के मुआवजे का भुगतान लंबित होने की समस्या उठाई। अरुणा कुमार ने ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया। उन्होंने खोन गांव निवासी वीरेंद्र सिंह बिष्ट से कांग्रेस के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आग्रह किया तथा क्षेत्रवासियों से कांग्रेस के समर्थन की अपील की।

हेडलाइन:खोन-पल्ला डडोगी क्षेत्र पहुंचीं अरुणा कुमार, सड़क और मुआवजे के मुद्दे उठाए।। कांग्रेस नेत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री की पूर्व ओएसडी अरुणा कुमार ने खोन-पल्ला डडोगी क्षेत्र का भ्रमण कर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने वर्ष 2005 में कांग्रेस शासनकाल में बनी सड़क का आज तक डामरीकरण न होने और खेतों के मुआवजे का भुगतान लंबित होने की समस्या उठाई। अरुणा कुमार ने ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया। उन्होंने खोन गांव निवासी वीरेंद्र सिंह बिष्ट से कांग्रेस के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आग्रह किया तथा क्षेत्रवासियों से कांग्रेस के समर्थन की अपील की।

Pauri, Garhwal | Jul 24, 2026

#37 विधानसभा पौड़ी: खोन-पल्ला-डडोगी क्षेत्र का दौरा
कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार ने 37 विधानसभा पौड़ी के खोन, पल्ला और डडोगी क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि 2005 में कांग्रेस शासनकाल में बनी सड़क का आज तक डामरीकरण नहीं हो पाया, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि उनके खेतों का मुआवजा अभी तक नहीं मिला, जिससे उनमें नाराजगी है।
इस दौरान हनुमान सिंह बिष्ट, भोलेनाथ जी, रोहित, रविंद्र, दमयंती देवी, प्रभा देवी, सुरेंद्र, मकान सिंह, विनोद सिंह, गब्बर सिंह, कृष्णा देवी, जमुना देवी, कुसुम देवी, महेश्वरी देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
अरुणा कुमार ने संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने खोन गांव निवासी वीरेंद्र सिंह बिष्ट से कांग्रेस के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आग्रह किया तथा क्षेत्रवासियों से कांग्रेस के समर्थन की अपील की।
#Pauri #Congress #ArunaKumar #Khon #Palla #Dadogi #Uttarakhand #जनसंपर्क #पौड़ी

#37 विधानसभा पौड़ी: खोन-पल्ला-डडोगी क्षेत्र का दौरा कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार ने 37 विधानसभा पौड़ी के खोन, पल्ला और डडोगी क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। क्षेत्रवासियों ने बताया कि 2005 में कांग्रेस शासनकाल में बनी सड़क का आज तक डामरीकरण नहीं हो पाया, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि उनके खेतों का मुआवजा अभी तक नहीं मिला, जिससे उनमें नाराजगी है। इस दौरान हनुमान सिंह बिष्ट, भोलेनाथ जी, रोहित, रविंद्र, दमयंती देवी, प्रभा देवी, सुरेंद्र, मकान सिंह, विनोद सिंह, गब्बर सिंह, कृष्णा देवी, जमुना देवी, कुसुम देवी, महेश्वरी देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अरुणा कुमार ने संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने खोन गांव निवासी वीरेंद्र सिंह बिष्ट से कांग्रेस के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आग्रह किया तथा क्षेत्रवासियों से कांग्रेस के समर्थन की अपील की। #Pauri #Congress #ArunaKumar #Khon #Palla #Dadogi #Uttarakhand #जनसंपर्क #पौड़ी

Pauri, Garhwal | Jul 24, 2026