हेडलाइन:खोन-पल्ला डडोगी क्षेत्र पहुंचीं अरुणा कुमार, सड़क और मुआवजे के मुद्दे उठाए।।
कांग्रेस नेत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री की पूर्व ओएसडी अरुणा कुमार ने खोन-पल्ला डडोगी क्षेत्र का भ्रमण कर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने वर्ष 2005 में कांग्रेस शासनकाल में बनी सड़क का आज तक डामरीकरण न होने और खेतों के मुआवजे का भुगतान लंबित होने की समस्या उठाई। अरुणा कुमार ने ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया। उन्होंने खोन गांव निवासी वीरेंद्र सिंह बिष्ट से कांग्रेस के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आग्रह किया तथा क्षेत्रवासियों से कांग्रेस के समर्थन की अपील की।
Pauri, Garhwal | Jul 24, 2026