आरा: बखोरापुर में खेत में पटवन के दौरान करंट की चपेट में आए किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Arrah, Bhojpur | Oct 4, 2026 बड़हरा थाना क्षेत्र के बखोरापुर गांव निवासी 46 वर्षीय किसान संतोष सिंह की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब वह हाजीपुर स्थित खेत में घन पटवन कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वह बिजली के करंट की चपेट में आ गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।