कोलेबिरा: अघरमा स्कूल में बाल संसद का गठन, छात्रों ने जिम्मेदारी की शपथ ली
रविवार को 4 बजे कोलेबिरा के ज्योति उच्च विद्यालय अघरमा में बाल संसद का गठन कर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। अमित किड़ो हेड बॉय और प्रमिला कुमारी हेड गर्ल चुनी गईं। अन्य पदों पर भी छात्रों को जिम्मेदारी दी गई। मुख्य अतिथि पिंकु नायक व विशिष्ट अतिथि अमृत डुंगडुंग ने सभी को शपथ दिलाई। छात्रों को अनुशासन व जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी गई।