किशनगढ़ बास: नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश, 19 अगस्त शाम 4:00 बजे से हुए लागू
Kishangarhbas, Alwar | Aug 19, 2026
राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान द्वारा नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के कार्यक्रम की घोषणा के बाद जिला मजिस्ट्रेट अतुल प्रकाश ने जिले में कानून शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। आदेश 19 अगस्त को शाम 4:00 बजे से तत्काल प्रभाव से लागू होकर नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना समाप्ति 22 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेगा।