हाथरस: कोतवाली हाथरस गेट पर नवंबर माह के दूसरे शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन, क्षेत्राधिकारी ने सुनी जनता की समस्याएं
कोतवाली हाथरस गेट पर नवंबर माह के दूसरे शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कोतवाली हाथरस गेट पर समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी नगर योगेंद्र कृष्ण नारायण ने मौजूद रहकर जनता की समस्याएं सुनी। समाधान दिवस में सुनवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी के साथ राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। प्राप्त शिकायत के निस्तारण के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।