हाथरस: आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के इगलास बाईपास चौराहे पर कैंटन ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मारी, हादसे में युवक की हुई मौत
आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के इगलास बाईपास चौराहे पर केंटर ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्कूटी सवार को पहले शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने स्कूटी सवार युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने स्कूटी सवार युवक को मृत घोषित कर दिया।