हाथरस: गांव पटाखास में दबंगों ने बुजुर्ग दंपत्ति को लाठी-डंडों से मारपीट कर किया घायल, अस्पताल में उपचार जारी
मुरसान थाना क्षेत्र के गांव पटाखास में आज दिन शनिवार को दोपहर 12:30 बजे के करीब गांव के दबंग किस्म के लोगों ने अपनी दबंगई के चलते बुजुर्ग दंपत्ति प्रेमवती एवं बादाम सिंह को जमकर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए ! सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल भिजवाया गया है जिनका उपचार जारी है!