बक्सर: सदर प्रखंड कार्यालय में निर्वाचन की तैयारी को लेकर अंचल एवं प्रखंड कार्यालय के कर्मियों व अधिकारियों की हुई बैठक
Buxar, Buxar | Mar 19, 2024 लोकसभा निर्वाचन को लेकर बक्सर के सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड एवं अंचल स्तरीय सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों की निर्वाचन संबंधी एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी रोहित कुमार मिश्र ने की. उन्होंने कहा कि आचार संहिता की प्रभावी होने के साथ ही सभी कर्मियों तथा अधिकारियों का यह दायित्व बनता है कि उसका बेहतर अनुपालन हो.