बक्सर: जिले के सभी थाना क्षेत्र में चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान, वसूला गया उनतीस हजार 5 सौ जुर्माना.
Buxar, Buxar | Mar 19, 2024 जिले मेंअपराध की रोकथाम के दृष्टिकोण से जिले में एसपी मनीष कुमार के निर्देश के आलोक में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें सफलता भी पुलिस को मिली है. हथियारों के साथ ही बिहार में प्रतिबंधित शराब की तस्करी भी पकड़ी गई है. इससे अपराधियों में खौफ कायम हो गया है. वही विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान जिले से कुल 29500 जुर्माना की वसूली की गई है.