बक्सर: यूपी पुलिस से समन्वय स्थापित कर सीमावर्ती इलाकों की निगरानी करेगी बक्सर जिले की पुलिस : मनीष कुमार, एसपी, बक्सर
Buxar, Buxar | Mar 18, 2024 बक्सर पुलिस उत्तर प्रदेश की पुलिस से समन्वय स्थापित कर सीमावर्ती इलाकों की निगरानी करेगी. एसपी मनीष कुमार ने इस संदर्भ में जानकारी देते हुए कहा कि यूपी पुलिस पदाधिकारी से संपर्क किया गया है. इसके बाद दोनों तरफ से अलग-अलग चेक पॉइंट्स पर जांच कर शराब और हथियार तस्करी पर रोक लगाने की पूरी कोशिश की जा रही है.