सिद्धमुख: हृदय गति रुकने से सैनिक राजेश सिंह चौहान का निधन, सैन्य सम्मान के साथ घणाऊ में अंत्येष्टि की गई
भारतीय सेना की 91 फील्ड रेजीमेंट के जवान राजेश सिंह चौहान पुत्र सूबेसिंह का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। भारतीय सेना की 91 फील्ड रेजीमेंट के जवान राजेश सिंह चौहान की मंगलवार को सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गाँव घणाऊ में अंत्येष्टि की गई। सैनिक का पार्थिव देह रेजीमेंट के सूबेदार भोम सिंह सहित अन्य अधिकारी व जवान लेकर पहुंचे,जहाँ से गांव में अंत्येष्टि की।