विभूतिपुर: विभूतिपुर के जेपीएनएस हाइस्कूल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री नितीश कुमार
जेपीएनएस हाई स्कूल के मैदान में शनिवार को मुख्यमंत्री नितीश कुमार हेलीकॉप्टर से पहुंचे। उन्होंने उजियारपुर लोकसभा के प्रत्याशी नित्यानंद राय के समर्थन में सभा को संबोधित किया। सभा में बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी, राज्य सभा सांसद राम नाथ ठाकुर, एमएलसी तरुण कुमार आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता अशोक पटेल व संचालन अरविंद कुमार कुशवाहा ने की।