विभूतिपुर: विभूतिपुर अंतर्गत सोनवारचक के युवक की मुंबई में हुई संदिग्ध मौत, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम
सोनवारचक निवासी मुरारी झा के लगभग 25 वर्षीय पुत्र धीरज झा की संदिग्ध मौत मनोहर जन मंदिर विराल पूरब हाइवे मुंबई स्थित एक कमरे में हो गई। विगत एक मई की रात्रि उसका शव फंदे से झूलता मिला था। मुंबई पुलिस को घटना की सूचना के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम करवाया गया। शनिवार को एम्बुलेंस से मृतक के शव गांव लाया गया। शव गांव आते हीं परिजनों में कोहराम मच गया।