आदर्श नगर हवाई पट्टी बस्ती में डीजे संचालक और उसकी पत्नी पर दबंग ने रॉड से हमला किया, पुलिस ने कराया मेडिकल
आदर्श नगर में फ्री DJ न देने पर दबंग बबलू बसोर 4 गुर्गों के साथ मोहल्ले के DJ संचालक गजेंद्र कुशवाहा पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया । पति को बचाने आई पत्नी रुबीना कुशवाहा को भी दबंगों ने पीट दिया । मारपीट मे घायल पति-पत्नी कोलगवां थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज करा दी । शुक्रवार रात 1030 बजे पुलिस दोनों घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है ।