सतना के रामपुर में बाइक चालक ने पैदल राहगीर युवतियों को मारी ठोकर, दोनों घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
सतना के रामपुर के पास एक बाइक चालक ने पैदल राहगीर युवतियों को ठोकर मार दी है,जिससे युवतियां घायल है और सतना जिला अस्पताल में इलाजरत है,घायल युवतियां रीवा जिले की निवासी लकी द्विवेदी और क्षमा पाठक बताई जा रही है,घायल युवती क्षमा ने बताया सतना से पेपर देकर दोनो वापस घर जा रही थी जहां रामपुर के पास सड़क किनारे एक बाइक चालक ने ठोकर मार दी जिससे दोनों घायल है।