रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के NH-30 ग्राम अहिरगाव के पास तेज रफ्तार कार हाईवे किनारे खंभे से टकराते हुए अनियंत्रित होकर पलट गई।जिसमें कार सवार 5 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।जिन्हें ईलाज के लिए CHC अमरपाटन लाया गया था। जहाँ ईलाज बाद डॉ ने छुट्टी दे दी हैं।कार सवार सभी प्रयागराज से हरियाणा जा रहे थे।तभी कार चालक को नींद की झपकी लगी और हादसा हो गया।