मुज़फ्फरनगर: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर गूंजा शिक्षा का संदेश, 28 शिक्षण संस्थानों में 1220 विद्यार्थियों और प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर उर्दू बेदारी फोरम की ओर से उर्दू मुकाबला-2026 के तहत भव्य शिक्षा कॉन्फ्रेंस एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के 28 शिक्षण संस्थानों के करीब 1220 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता मेधावियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।