घाटमपुर: बाइक सवार ने ट्रक ड्राइवर को मारी टक्कर, तीन लोग हुए घायल
सजेती के हरि होटल के पास शनिवार दोपहर 2बजे सड़क हादसा हो गया।यहाँ तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे ट्रक ड्राइवर को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में ट्रक ड्राइवर समेत बाइक पर सवार दो अन्य युवक घायल हो गए।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया।जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया।