जमुई: भूमि विवाद से परेशान युवक ने फेसबुक लाइव में दी आत्महत्या की धमकी
Jamui, Jamui | May 12, 2026 जमुई के गिद्धौर थाना क्षेत्र स्थित रतनपुर गांव के समीप मंगलवार 10 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब शंकर साह नामक व्यक्ति ने बीच सड़क फेसबुक लाइव कर गर्दन पर धारदार हथियार रख आत्महत्या की धमकी दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शंकर साह का आरोप है कि गांव में वर्षों से चल रहे भूमि विवाद में उन्हें न्याय नहीं मिला।