खरसिया: मोबाइल दुकान में चोरी से बैंक लूट की साजिश तक, पांच आरोपियों को दो-दो साल की सजा सुनाई गई
घरघोड़ा पुलिस की समयबद्ध विवेचना, मजबूत साक्ष्य और अभियोजन की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप संगठित अपराध से जुड़े पांच आरोपियों को दो-दो साल की सजा मिली। मामले में 26 लाख 47 हजार 100 रुपये की संपत्ति भी बरामद की गई थी।