सारठ: MLA चुन्ना सिंह ने सारठ चौक पर लोगों से क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की, समाधान का भरोसा दिलाया
MLA चुन्ना सिंह ने रविवार रात 9 बजे सारठ चौक पर बैठकर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत हुए व जल्द समाधान होने का भरोसा दिया। वहीं बताया कि वो पंचायतों में बैठकर समस्याओं को सूचीबद्ध करके प्राथमिकता के आधार पर समाधान कर रहे हैं और राज्य के मुखिया भी गांव की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर रहते हैं। सारठ चौक से श्मशान घाट जाने वाली सड़क व नाला निर्माण की बात भी कही