अजीतमल: बाबरपुर सब्जी मंडी जलभराव का अड्डा बनी, गंदे पानी के बीच सब्जी बेचने को मजबूर दुकानदार
कस्बा बाबरपुर की सब्जी मंडी इन दिनों जलभराव और गंदगी की समस्या से जूझ रही है। बारिश के बाद मंडी परिसर में जगह-जगह गंदा पानी जमा हो गया है। ऐसे में सब्जी विक्रेता पानी और गंदगी के बीच दुकानें लगाने को मजबूर हैं। वहीं खरीदारी के लिए पहुंचने वाले लोगों को भी आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश