खरसावां: जोजोकुड़मा में 16 प्रहर हरि संकीर्तन का आयोजन, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा समापन समारोह में हुए शामिल
खरसावां प्रखंड के जोजोकुडमा गांव में श्री श्री हरि संकीर्तन समिति के द्वारा आयोजित 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन गुरुवार दोपहर लगभग चार बजे धुलौट और कुंज विसर्जन के साथ संपन्न हो गई। इस दौरान गांव का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। कुंज विसर्जन पर बडी संख्या में ग्रामीण संकीर्तन स्थल पर शामिल हुए। राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना, आरती और भोग के साथ संकीर्तन की पूर्णा