सल्लोपाट क्षेत्र के खुटा गलिया गांव में एक व्यक्ति द्वारा नंगी तलवार लहराकर लोगों में भय उत्पन्न करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हथियार जब्त किया, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।