जींद: रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के नेताओं ने रोडवेज डिपो में की बैठक, सेंट्रल वर्कशॉप बंद करने के निर्णय का किया विरोध
रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के नेताओं ने आज मंगलवार को रोडवेज डिपो में वर्चुअल बैठक आयोजित की। जिसमें उन्होंने बताया कि सरकार अधिकारियों के साथ मिलकर हिसार व करनाल सेंट्रल वर्कशॉप को बंद करने की साजिश रच रही है। सांझा मोर्चा इसका कड़ा विरोध करता है। मोर्चा के नेताओं ने मीडिया को यह जानकारी दी।