जींद: जींद जिला के एक गांव निवासी युवती की शिकायत पर महिला थाने में 10 नामजद आरोपियों पर दुष्कर्म का केस हुआ दर्ज
जींद के एक गांव निवासी युवती में गत दिवस पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उसने आरोप लगाया कि एक नामजद आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन कई बार दुष्कर्म किया तथा 9 नामजद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आज मंगलवार को पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महिला थाना पुलिस ने सभी 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।