ताजपुर: भेरोखरा गांव में जमीनी मामले को लेकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों के साथ मारपीट
ताजपुर थाना के भेरोखरा गांव के रहने वाले शिव शंकर प्रसाद ने बताया कि जमीनी मामले को लेकर उनके माता-पिता एवं चचेरा भाई ने मिलकर उनकी नानी पत्नी एवं पुत्री को मारपीट कर जख्मी कर दिया है। मारपीट की इस घटना को लेकर थाने में आवेदन देने की बात बताई गई है। सभी लोगों का इलाज ताजपुर रेफरल अस्पताल में चल रहा है।