ताजपुर: ई किसान भवन में खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
ताजपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में सोमवार को खरीफ कर्मशाला प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी वीरेंद्र पासवान ने किया। कृषि विश्वविद्यालय बिरौली से आए सुमित कुमार ने खरीफ फसलों समेत फलदार पौधे रोपण रक्षण आदि पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए किसानों को फसल एवं पौधारोपण के लिए प्रेरित किया।