ताजपुर: जननायक कर्पूरी ठाकुर रेफरल अस्पताल ताजपुर में कई डॉक्टरों की हुई पोस्टिंग
ताजपुर के जननायक कर्पूरी ठाकुर रेफरल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को लेकर मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब मरीजों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि कई डॉक्टरों की पोस्टिंग कर दी गई है। इसकी जानकारी जिला सिविल सर्जन डॉक्टर एसके चौधरी के द्वारा दी गई है।