ताजपुर: बंगरा थाने की पुलिस में 73/24 की एक आरोपी को बलिगांव थाना इलाके से किया गिरफ्तार
वैशाली जिले के बलिगांव गांव थाना क्षेत्र के दीघा गांव के रहने वाले राम श्रेष्ठ के पुत्र अमरेंद्र कुमार को बंगरा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि थाने में दर्ज कांड संख्या73/24 में अमरेंद्र कुमार आरोपी थे। कागजी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।