टीकमगढ़: लक्ष्मणपुरा: माता-पिता की डांट से आहत नाबालिग ने जहर खाया, अस्पताल में भर्ती
जिले के लक्ष्मणपुरा क्षेत्र से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां माता-पिता की डांट से नाराज होकर एक नाबालिग ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।जानकारी के मुताबिक, किसी बात को लेकर घर में माता-पिता ने नाबालिग को समझाइश देते हुए डांट दिया था।