रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र के चेव पंचायत अंतर्गत शेरपुर गांव में बुधवार शाम आहर में नहाने के दौरान 18वर्षीय युवक के डूबने से हड़कंप मच गया। करीब 15 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गुरुवार सुबह लगभग 8:30 बजे स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक का शव आहर से बरामद किया गया। मृतक की पहचान शेरपुर गांव निवासी मिथलेश रविदास के 18 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार के रूप मे