पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा मांगा, कहा- कोई गुनाह नहीं कर रहे
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग एक बार फिर से उठने लगी है। शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा की हम लोग बिहार की 14 करोड़ जनता के लिए बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं, कोई गुनाह नहीं कर रहे हैं। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव या हम लोग कोई भी पर्सनल मांग नहीं कर रहे।